Tata Steel
HOME    Contact Us    Sitemap    Search  Advanced Search

Co0mpanyInvestor RelationsNewsroomSales NetworkSustainabilityCareersAspire

hmo_ > H$ånZr > नये निवेश > ईरान परियोजना

    
ईरान परियोजना

टाटा स्टील ने बंदर अब्बास स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र में भूमि एवं अन्य निर्माणीय सुविधाओं हेतु पीजीएसईज़ेड (पर्सियन गल्फ स्पेशल एकोनोमिक ज़ोन) के साथ एक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किया। पीजीएसईज़ेड, ईरानियन माइन्स ऐंड माइनिंग इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट ऐंड रेनोवेशन ऑर्गनाइज़ेशन (आईएमआईडीआरओ) जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री ऐंड माइन्स के अधीन है, की अनुषंगी (सब्सिडिएरी) है। गैस आधारित इस स्टील प्लांट की क्षमता प्रति वर्ष 3 मिलियन टन की होगी और यह पूर्णतः निर्यात-केन्द्रित यूनिट होगा, जिसे 5 एमटीपीए की क्षमता तक बढ़ाया जायेगा। यह स्टील प्लांट, टाटा स्टील की शत प्रतिशत अनुषंगी कंपनी के अधिकार में होगा। इसमें निम्नलिखित सुविधाओं के नियोजन की योजना हैः · इनपुट के तौर पर आयरन ओर पेलेट का उपयोग करने वाली 1.7 एमटीपीए की दो डाइरेक्ट रिडक्शन आयरन यूनिट। · स्टीलमेकिंग की 3 स्ट्रीम, जिनमें से हर एक में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, लेड्ल फर्नेस एवं 1-1 एमटीपीए बिलेट का उत्पादन करने वाले 6 - स्ट्रांड बिलेट कास्टर होंगे। · कार्य के शुरू होने के दिन से 36 महीनों के अंदर प्लांट को कमीशन किया जा सकता है। भूमि आबंटन के जल्दी ही शुरू होने की संभावना है। ईरानी क़ानून के तहत लागू किये जाने योग्य ज़रूरी क्लियरेंस, स्वीकृति एवं निवेशकीय सुरक्षा की प्राप्ति प्रक्रियाधीन है। क्लियरेंस प्राप्ति एवं परियोजना के वित्तीय समापन (फिनांशियल क्लोज़र) की तैयारी के लिए ज़रूरी ‘बैंक-ग्राह्य (बैंकेबल) रिपोर्ट’ तैयार करने हेतु ज़रूरी निविदा (टेंडर) / नीलामी प्रक्रिया को क्रियान्वित करना भी प्रस्तावित है। हाल ही में, बंदर अब्बास में प्रस्तावित स्टील प्लांट हेतु उपलब्धता (फीज़िबिलिटी) रिपोर्ट का ख़ाका पूरा किया जा चुका है। कंपनी, आईएमआईडीआरओ एवं संबंधित एजेन्सियों के साथ स्टील प्लांट हेतु रॉ मेटेरियल लिंकेजेज़ निश्चित करने पर बात कर रही है। तथापि, टाटा स्टील बंदर अब्बास स्थित हॉर्मोज़गन स्टील परियोजना, जो आईएमआईडीआरओ के साथ प्रस्तावित एक संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) था, में हिस्सेदारी नहीं कर रही है।

 

झारखंड | छत्तीसगढ | उड़ीसा - कलिंगानगर | उड़ीसा - धामड़ा बंदरगाह
तमिलनाडु | नैटस्टील-एशियाईरान | टाटा स्टील-थाइलैंड | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका | बांग्लादेश

Go to Top

 

 
Careers with Tata Steel
Steel Making Process
 
H$ånZr : {ZdofH$ gå~ÝY : g_mMma H$j : goëg ZoQ>dH$© : XrK©H$mbrH$Vm : Or{dH$m : Eñnm`a
_wI