ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड स्थित कार्बोरॉ डाउन्स कोल प्रोजेक्ट में 5 प्रतिशत स्टेक की ख़रीददारी हेतु टाटा स्टील ने समझौते किये। एएमसीआई ऑस्ट्रेलिया पीटीवाई लिमिटेड के मैनेजिंग डाइरेक्टर श्री ब्रायन मैकडोनाल्ड, टाटा स्टील के डिपुटी मैनेजिंग डाइरेक्टर (स्टील) डॉ. टी मुखर्जी एवं रॉ मेटेरियल्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री ए डी बैजल ने 14 दिसम्बर, 2005 को जमशेदपुर में समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
टाटा स्टील अपने दीर्घ आवधिक लक्ष्य एवं नीतियों के तहत, ग्रीनफील्ड प्रोजेक्टों की स्थापना अथवा भारत एवं विदेशों में क्षमताओं के अधिग्रहण द्वारा बढ़त बनाने की महत्वकांक्षी योजना रखती है। कार्बोरॉ डाउन्स कोल प्रोजेक्ट के परिचालन एवं ज़्यादातर हिस्से पर एएमसीआई होल्डिंग्स ऑस्ट्रेलिया पीटीवाई लिमिटेड की एक अनुषंगी (सब्सिडिएरी) कंपनी का अधिकार है। एएमसीआई ऑस्ट्रेलिया पीटीवाई लिमिटेड की शीर्ष होल्डिंग कंपनी एएमसीआई इंटरनेशनल एजी उच्च स्तरीय मेटलर्जिकल कोल की वैश्विक उत्पादक, शिपर एवं ट्रेडर है। कार्बोरॉ डाउन्स एक अविकसित भूमिगत कोकिंग कोल प्रोजेक्ट है जिसमें वर्ष 2006 से उत्पादन शुरू होने की संभावना है। यह मध्य क्वीन्सलैंड में बॉवेन घाटी में अवस्थित है। इस प्रोजेक्ट का जीवनकाल, 14 वर्ष तक होने का अनुमान है और इस अवधि के दौरान क़रीब 58 मिलियन टन कच्चे कोयले के खनन की संभावना है। इसके उपरांत भी, अपरीक्षित क्षेत्रों एवं गहरे सीवन (सीम) में कच्चे कोयले के 100 मिलियन टन के विशाल स्रोत उपलब्ध हैं। यहाँ उत्पादित होने वाले क्लीन कोयले ऐश की कम मात्रा वाले कोकिंग कोल एवं पीसीआई कोल होंगे, जो स्टील निर्माण के लिए काफी उपयुक्त हैं।
टाटा स्टील ने प्रोजेक्ट के जीवनकाल के दौरान होने वाले उत्पादन के एक निश्चित हिस्से की कुल ख़रीद हेतु भी एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है।
1907 में संस्थापक श्री जे एन टाटा द्वारा स्थापित, टाटा स्टील, टाटा समूह की ध्वजवाहक है और देश का सबसे विश्वसनीय कॉर्पोरेट नाम है। इसके पास स्टील निर्माण की आधुनिकतम सुविधायें हैं और यह सबसे कम लागत पर स्टील का उत्पादन करने वाली विश्व की कुछ गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है। वर्तमान में, यह अपने जमशेदपुर प्लांट में प्रति वर्ष 5 मिलियन टन स्टील का उत्पादन करती है और हाल ही में इसने नैटस्टील एशिया, जिसकी उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 2 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील की है, में निवेश किया है। कंपनी की ईरान एवं बांग्लादेश में स्टील निर्माण इकाई (स्टील मेन्युफैक्चरिंग यूनिट) स्थापित करने की योजना है। भारत में, टाटा स्टील ने उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के साथ भी दोनों राज्यों में स्टील प्लांट लगाने हेतु समझौता-पत्रों पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी को जून’ 2005 में अपनी वार्षिक लिस्टिंग के आधार पर वर्ल्ड स्टील डायनेमिक्स द्वारा प्रथम स्थान (दूसरी बार) हासिल हुआ है।
झारखंड | छत्तीसगढ | उड़ीसा - कलिंगानगर |
उड़ीसा - धामड़ा बंदरगाह तमिलनाडु | नैटस्टील-एशियाईरान
|
टाटा स्टील-थाइलैंड | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका | बांग्लादेश
|